बीकानेर के घड़सीसर पुलिया पर बुधवार सुबह युवक का शव मिला
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/04/youth-find-dead-gharsisar-road.jpg)
![stba](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/05/stba-23-may.jpg)
हमारे सोशल मीडिया से जुड़े!
बीकानेर , 17 अप्रैल। बीकानेर के घड़सीसर पुलिया पर बुधवार सुबह शव मिला। उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शव मॉर्च्युरी में रखा गया है। मृतक श्रीगंगानगर का मूल निवासी है और अभी बीकानेर के पटेल नगर में रहता था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में एफएसएल टीम भी मौके पर गई। युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
![L.C.Baid Childrens Hospiatl](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/dr_l.c._baid_hospital_add1.jpg)
बुधवार सुबह करीब दस बजे राहगीर ने पुलिस को सूचना दी थी कि घड़सीसर पुलिया पर तेज धूप में एक शख्स पुल किनारे पड़ा है और मृत प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। खिदमतगार सोसाइटी के सदस्य राजकुमार खड़गावत और उनकी टीम भी मौके पर पहुंची। इस शख्स की पहचान पटेल नगर निवासी जयपाल पुत्र रामनारायण उम्र 46 वर्ष के रूप में हुई है।
![mona industries bikaner](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/mona-industries-new-advertisement-19-april-2024.jpg)
वो मूल रूप से श्रीगंगानगर के खानूवाली गांव का निवासी है। उसके कपड़ों से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। उसका बेटा ही मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां औपचारिक जांच के बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। जहां पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। उसके शव के पास ही एक बोतल भी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। इस बोतल से युवक ने कुछ पीया या नहीं? ये भी जांच की जा रही है। खिदमतगार खादिम सोसाइटी के सदस्य शोएब ,हाजी जाकिर, असहाय सेवा संस्थान के ताहिर हुसैन , मोहम्मद जुनेद खान, लक्ष्मण सिंह आदि मौके पर पहुंच गए।
![CHHAJER GRAPHIS](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/04/chhajer-logo.jpg)
![थार एक्सप्रेस](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/04/thar-express-advertisment.jpg)
![shree jain P.G.College](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/jain-pg-college-adertisement-17-june.jpg)
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-17-at-16.31.56.jpg)
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/11/metro-shine.jpg)