स्व भीमसेन चौधरी की100वीं जयन्ती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/bhimsen-choudhary.jpg)
![stba](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/05/stba-23-may.jpg)
हमारे सोशल मीडिया से जुड़े!
बीकानेर , 5 जनवरी। जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल तथा जिला देहात उपाध्यक्ष अंबाराम इनखिया के संयुक्त नेतृत्व में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता भीमसेन चौधरी की 100वीं जयंती के अवसर पर उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
![L.C.Baid Childrens Hospiatl](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/dr_l.c._baid_hospital_add1.jpg)
इस अवसर पर जिला प्रमुख मोडाराम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व भीमसेन 6 बार विधायक,जिला प्रमुख,भारत कृषक समाज के जिला प्रभारी तथा जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पदों पर रहते हुए उन्होंने आमजन की सेवा की।
![mona industries bikaner](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/mona-industries-new-advertisement-19-april-2024.jpg)
जिला देहात उपाध्यक्ष अम्बाराम ईनखिया ने कहा कि स्व भीमसेन एक शिक्षक, सच्चे और सफल राजनेता, विकास के अग्रदूत एवं सर्वाधिक मत प्राप्त विधायक रहे हैं। खाजूवाला पूर्व प्रत्यासी श्रीमती सुषमा बारूपाल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में किसानों की समस्याओं का हल निकालने लेकर पुरजोर कोशिश की जिसके तहत लूणकरणसर में पेयजल संकट दूर करने, इन्दिरा गांधी नहर क्षेत्र में किसानों को को भूमि आवंटन करवाना, ग्रामीण विद्युतीकरण इत्यादि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस अवसर पर जिपस मदन लाल मूण्ड, सुरेन्द्र गोदारा, पूनम चन्द ओझा, रामधन मेघवाल, हरि सिंह सियाग, भूपेंद्र मेघवाल, दिलीप कुमार,शत्रुघन, ओमप्रकाश नैण सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
![थार एक्सप्रेस](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/04/thar-express-advertisment.jpg)
![shree jain P.G.College](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/jain-pg-college-adertisement-17-june.jpg)
![CHHAJER GRAPHIS](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/04/chhajer-logo.jpg)
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-17-at-16.31.56.jpg)
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/11/metro-shine.jpg)