विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री:रायपुर में 13 को शपथ ग्रहण; रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष, अरुण साव-विजय शर्मा बन सकते हैं डिप्टी CM

हमारे सोशल मीडिया से जुड़े!

रायपुर , 10 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 13 दिसंबर को होगा। इसमें पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्‌डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित अन्य राष्ट्रीय नेता आ सकते हैं। इससे पहले साय ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

L.C.Baid Childrens Hospiatl

सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष हो सकते हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 2 डिप्टी सीएम होंगे। इनमें अरुण साव और विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। दोनों ही नेता पहली बार विधायक बने हैं। विजय शर्मा जहां पहली बार चुनाव जीतकर निर्वाचित हुए हैं वहीं अरुण साव सांसद रह चुके हैं।

mona industries bikaner

रमन सिंह ने साय का नाम किया प्रस्तावित

इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इसमें पूर्व सीएम रमन सिंह ने विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव का प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने समर्थन किया। इसके बाद उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

CM चुने जाने के बाद 2 बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा- सबसे पहले मैं बीजेपी को धन्यवाद देता हूं। मैं मोदी की गारंटी को पूरा करने का शत प्रतिशत काम करूंगा। इसके बाद उन्होंने 2 बड़ी घोषणाएं कीं।

  • आवास योजना के तहत 18 लाख आवास बनाने का काम सबसे पहले करूंगा।
  • 25 दिसंबर को ही सबसे पहले किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया जाएगा।

विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रतिक्रिया

विष्णुदेव साय की मां जसमनी देवी ने कहा- आज मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का सौभाग्य मिला है, इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि बेटा सीएम बन गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री बनने से गौरव हो रहा है।

बीजेपी प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि- अनुभवी कार्यकर्ता, अटल जी के कार्यकाल में मंत्री रहे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है इससे अच्छा और क्या हो सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि- विष्णु देव साय जी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई। नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएं, ऐसी कामना करता हूं।

विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक और बड़े आदिवासी नेता हैं। वे 2 बार छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। चुनावी रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि इन्हें जिताइए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा।

थार एक्सप्रेस
CHHAJER GRAPHIS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *