Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल, सिर में गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती

हमारे सोशल मीडिया से जुड़े!

कोलकाता , 14 मार्च। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल हो गई हैं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से तस्वीरें जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। टीएमसी ने बताया कि उनकी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को बड़ी चोट लगी है।

L.C.Baid Childrens Hospiatl

तस्वीर में ममता के सिर में गहरी चोट दिखाई दे रही है। उनके सिर से खून भी निकल रहा है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी को कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। तृणमूल प्रमुख को चोट कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

mona industries bikaner

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सिर में चोट लगी है। सिर में चोट लगने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीएमसी ने मुख्यमंत्री को चोट लगने की तस्वीर भी साझा की है। टीएमसी ने लिखा कि हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आई है। उनके लिए दुआ कीजिए। साल 2024 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दूसरी बार चोट लगी है। जनवरी महीने में उन्हें बर्धमान जिले से लौटते वक्त माथे के ऊपरी हिस्से में चोट लगी थी। तब मुख्यमंत्री के काफिले की कार की हल्का एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद सीएम के चालक को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा था।


कैसे लगी सीएम को चोट?
मुख्यमंत्री ममता की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उनके माथे से खून निकलता दिख रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को माथे में चोट उस वक्त पर लगी जब वह अपने घर में ट्रेड मिल कर रही थीं। इसके बाद उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी अस्पताल ले गए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब चोट लगी तो वह कालीघाट आवास परिसर में थीं। इस साल ममता बनर्जी को दूसरी बार चोट लगी है। तृणमूल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोट लगाने की जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें काफी काफी गंभीर चोट आई है। टीएमसी ने आग्रह किया है कि आप उनके लिए दुआ कीजिए।

केजरीवाल ने प्रार्थना की
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गंभीर चोट लगने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता व्यक्त करते हुए जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि ये देखकर चिंतित और परेशान हूं। दीदी मै आपके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। ईश्वर आप पर कृपा करें।

थार एक्सप्रेस
CHHAJER GRAPHIS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *