तेयुप गंगाशहर द्वारा तप संपूर्ति अनुष्ठान

हमारे सोशल मीडिया से जुड़े!

बीकानेर , 22 सितम्बर। कन्या मण्डल की सक्रिय सदस्य भाविका सामसुखा के 15 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि द्वारा पारिवारिकजन की उपस्थिति में जैन संस्कारक पवन छाजेड़, विपिन बोथरा और देवेन्द्र डागा ने उत्साहवर्धक जैन मंत्रोच्चार से संपादित करवाया। उपासक कन्हैया लाल बोथरा, वरिष्ठ श्रावक जीवराज सामसुखा और तेयुप सहमंत्री ऋषभ लालाणी सहयोगी के रुप में जुड़ें।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई तत्पश्चात संस्कारकों ने मंगल भावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई।
जैन संस्कारक देवेन्द्र डागा ने जैन संस्कार विधि की महत्वपूर्ण जानकारी से सभी को अवगत करवाया और तप की अनुमोदना की। संस्कारकों द्वारा तपस्वी बहन भाविका सामसुखा को एक वर्ष के लिए आध्यात्मिक संकल्प लेने के प्रेरित किया गया। तेयुप गंगाशहर की ओर से सामसुखा परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया।

khaosa oct 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *